सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: Explanation sought from nine missing officials

संपूर्ण समाधान दिवस : लापता नौ अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: Explanation sought from nine missing officials
विज्ञापन
अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ डीएम ने की कार्रवाई, चेतावनी पत्र भी जारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संपूर्ण समाधान में दिवस से नदारत रहने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी कार्रवाई का डंडा चलाना आरंभ कर दिया है, इन सभी अधिकारियों स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही उन्हें अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया है, ऐसी पुनरावृत्ति होने पर उनके खिलाफ वैधानिक व विभागीय कार्रवाई चेतावनी जारी की है।
जिलाधिकारी सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में तहसील तालबेहट में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कई अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। इन अधिकारियों में सहायक आयुक्त मत्स्य, एसओसी चकबंदी, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड सिंचाई, प्रभारी पीओ डूडा/ईओ नगर पालिका, एसडीओ फॉरेस्ट, खंड शिक्षा अधिकारी बार शामिल रहे। इन अधिकारियों गैर मौजूदगी से फरियादियों की समस्या का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए, सभी स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि इसकी पुनरावृत्ति हुई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी समाधान करने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में विभागाध्यक्षों का स्वयं प्रतिभाग करना अनिवार्य है, जबकि अधिकांश अधिकारी बिना सूचित किए अपने अधीनस्थों को भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सदर तहसील में भी संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा, उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड ग्रामीण अनुपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार ने इन सभी का स्ष्पटीकरण तलब कर चेतावनी पत्र जारी किया है। जारी पत्र में स्पष्ट किया है, अधिकारी स्वयं उपस्थित न होकर विभाग के ऐसे कर्मचारी को भेज देते हैं, जिन्हें विभागीय कार्य जानकारी नहीं होती है। इससे फरियादियों के समस्या का मौके पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed