सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SIR: 27,519 forms submitted in both assembly constituencies

एसआईआर : दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जमा हुए 27,519 फार्म

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
SIR: 27,519 forms submitted in both assembly constituencies
विज्ञापन
फार्म छह भरवाने के लिए बीएलओ घर-घर कर रहे सर्वे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एसआईआर के तहत फार्म छह, सात व आठ के ऑनलाइन फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। अभी बीएलओ के माध्यम से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 27,517 फार्म जमा हुए हैं। साथ ही अभी फीडिंग का कार्य चल रहा है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ परीक्षण कराया जा रहा है। इसके तहत बीएलओ ने प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर वोटरों का सर्वे किया। साथ ही ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए जिनके नाम दो जगह पर दर्ज थे। उन्हें एक जगह पर दर्ज किया गया। इसके अलावा मृतक व गैर जनपद में स्थायी रूप से निवास करने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाया गया। गैर जनपद में स्थायी रूप से निवास करने वाले करीब 90 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्म छह के माध्यम से नये मतदाता, फार्म सात में मतदाता सूची में किसी मृत व्यक्ति का नाम शामिल या फिर गैर जनपद में रहने वाले व्यक्ति का नाम सूची में जुड़ा होना, इसके लिए आपत्ति दाखिल की जाती है। फार्म आठ के माध्यम से मतदाता सूची में मतदाता अपने नाम व पते को दुरुस्त करा सकता है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ यह कार्य तेजी से कर रहे हैं। दोनों विधान सभा क्षेत्रों में अभी तक पोर्टल पर फार्म छह 21417, फार्म सात 2637 व फार्म आठ 4525 अपलोड किए गए हैं। अभी कई फार्म छह बीएलओ के पास हैं, लेकिन वह उन्हें अपलोड नहीं कर पाए हैं।
----------------------
जिले में दोनों विधानसभा क्षेत्रों में फार्म की स्थिति
फार्म - ललितपुर विधानसभा- महरौनी विधानसभा
फार्म छह- 11733 - 9684
फार्म सात- 2020 - 617
फार्म आठ- 2815 - 1710
वर्जन
फार्म छह भरवाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जो भी नये मतदाता हैं उनसे अपील है कि वह अपने बीएलओ से फार्म लेकर उसे भरकर जमा करें जिससे उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।
-अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed