{"_id":"698b7cae4a0cdd021d09ce85","slug":"the-sanitation-worker-found-missing-during-the-inspection-of-the-dpro-was-suspended-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-151379-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डीपीआरओ के निरीक्षण में नदारद मिला सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डीपीआरओ के निरीक्षण में नदारद मिला सफाईकर्मी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान ने भी की थी सफाई कार्य में लापरवाही करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया। प्रधान ने भी सफाई में लापरवाही की शिकायत की थी।
जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव ने विकासखंड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाई का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने गंदगी व कचरे के ढेर देखकर सफाईकर्मी रामदयाल को तलब किया लेकिन मौके पर वह उपस्थित नहीं था। इसके बाद जब जानकारी ली गई तो ग्राम प्रधान ने बताया कि सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आता है।
इस पर अधिकारी ने सफाईकर्मी को निलंबित कर ग्राम पंचायत भवन निवाई में संबद्ध किया है। इसकी विस्तृत जांच एडीओ पंचायत मड़ावरा को सौंपी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos