सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The van carrying the teachers collided with the railing of the Jharar Ghat bridge

Lalitpur News: शिक्षिकाओं को ले जा रहा वैन झरर घाट पुल की रेलिंग से टकराई

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The van carrying the teachers collided with the railing of the Jharar Ghat bridge
विज्ञापन
चार शिक्षिकाएं जख्मी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। झांसी से तालबेहट विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाओं को लेकर आ रही एक मारुति वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। हालांकि बड़ा हादसा बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में चार महिला शिक्षक मामूली रूप से चोटिल हो गईं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की सुबह करीब 9 बजे झांसी से तालबेहट की ओर आ रही वैन अनियंत्रित होकर बेतवा नदी पर बने झरर घाट पुल की रेलिंग से टकरा गई। हालांकि रेलिंग मजबूत होने के कारण वाहन पुल के नीचे गिरने से बच गया। वैन में सवार शिक्षिका आरती, आरती साहू, सुभाषनी और दीपका घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर गए लोगों ने तत्काल वैन में सवार शिक्षिकाओं को निजी अस्पताल लाया। उनका उपचार किया गया। लोगों ने बताया कि हादसे के समय चालक की हालत ठीक नहीं थी। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में किसी ने कोई सूचना नहीं मिली है।

ठीक दो माह पहले हुआ था वैन से हादसा
दस दिसंबर को नगर में शिक्षिकाओं को लेकर आ रही मारुति वैन के चालक ने सड़क किनारे खड़े टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी थी। इसमें दो शिक्षिकाओं की मौत हो गई थी और वैन चालक सहित तीन अन्य शिक्षिकाएं घायल हुई थीं। उस समय टैंकर में फंसी वैन को काटने के लिए कटर का सहारा लेना पड़ा था।

विभिन्न हादसों में छह गंभीर
तालबेहट। सोमवार को सड़क हादसे में एक किशोरी सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में भैयन निवासी आलापुर बासी, देवी लाल निवासी सिमरा जैराेन, अशोक, मानकुंवर, किरन निवासी बरबारी खांदी तालबेहट, हेमलता निवासी मड़ावरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed