{"_id":"6946f1932fa012d7840e7d26","slug":"three-employees-found-absent-in-dd-office-summoned-for-explanation-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-148268-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डीडी कार्यालय में तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डीडी कार्यालय में तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित, जवाब तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि फार्म खिरिया मिश्र में जेडीए ने किया प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संयुक्त कृषि निदेशक झांसी ने शनिवार को कृषि विभाग का निरीक्षण किया। इसमें तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद, उन्होंने ग्राम खिरिया में प्राकृतिक खेती में अलसी, गेहूं और चना के प्रदर्शन का निरीक्षण किया।
संयुक्त कृषि निदेशक झांसी डॉ. बीएल यादव ने शनिवार को सुबह सवा दस बजे उपकृषि निदेशक कार्यालय में पहुंचे। इससे कृषि विभाग में हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया, जहां तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में तीनों की अनुपस्थिति अंकित कर दी और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद उन्होंने उपकृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां सभी लोग उपस्थित पाए गए।
इसके बाद, वह ग्राम खिरिया मिश्र स्थित फार्म हाउस पहुंचे। यहां प्राकृतिक खेती से उगाई जा रही फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने फसलों के लाइनों में होने, सिंचाई आदि की स्थिति देखी। यहां खरपतवार होने पर उन्होंने संबंधित को निराई कराने के निर्देश दिए। कृषि विज्ञान केंद्र का भी भ्रमण किया। यहां कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मुकेश चंद ने केंद्र सरकार के राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत स्थापित प्राकृतिक खेती मॉडल फार्म में रबी में मसूर, अलसी और गेहूं के प्रदर्शन के साथ ही फसल तकनीकी पार्क के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर वस्तु विशेषज्ञ शस्य विज्ञान डॉ. दिनेश तिवारी ने प्राकृतिक खेती में क्रिटिकल कृषि निवेश बायोमास, मल्च, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, दसपर्णी अर्क के तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। मौके पर जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, अपर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos