सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Uncle dies, two nephews injured after bike loses control and falls on road

Lalitpur News: बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से मामा की मौत, दो भांजे घायल

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Uncle dies, two nephews injured after bike loses control and falls on road
विज्ञापन
- बहन को लेने ग्राम बारौद सीपरी जाते समय जाखलौन रेलवे स्टेशन मार्ग पर हुई घटना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बहन को लेने के लिए उसके घर जाते समय जाखलौन रेलवे स्टेशन मार्ग पर नहर की पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से मध्य प्रदेश के अशोक नगर अंतर्गत शेखपुर निवासी कमल झा (50) की मौत हो गई। जबकि उसके दो भांजे पप्पू उर्फ दयाराम और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
मृतक के भांजे और घटना में घायल हुए राजू ने बताया कि उसके मामा कमल झा बुधवार को अपने घर से थाना जाखलौन के ग्राम बरौदा सीपरी अपनी बहन को लेने के लिए जाखलौन आया। जाखलौन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर कमल ने उसे फोन करके बुलाया। राजू अपने चचेरे भाई पप्पू उर्फ दयाराम निवासी ग्राम बरौदा सीपरी को साथ लेकर जाखलौन रेलवे स्टेशन बाइक से पहुंचे। यहां से तीनों बरौदा सीपरी जाने के लिए रवाना हुए। अभी बाइक जाखलौन रेलवे स्टेशन मार्ग पर नहर की पुलिया के पास पहुंची थी। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने कमल झा को मृत घोषित कर दिया। जबकि पप्पू उर्फ दयाराम और राजू को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष जाखलौन अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि घायलों को भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत में सुधार है। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed