सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board: Exam question papers will reach the centers under the protection of armed police

यूपी बोर्ड : परीक्षा के प्रश्नपत्र सशस्त्र पुलिस की सुरक्षा में पहुंचेगे केंद्रों पर

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Exam question papers will reach the centers under the protection of armed police
विज्ञापन
- 18 फरवरी से 50 केंद्रों पर शुरू हो रही परीक्षा, 36,677 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से जिले के 50 केंद्रों पर दो पालियों में शुरू हो रही हैं। यूपी बोर्ड की ओर से जिले में प्रश्नपत्र पहुंच चुका है। जिसे संकलन केंद्र शहर के जीआईसी में पुलिस के पहरे में रखवाया गया है। यहां से इन प्रश्नपत्रों को सशस्त्र पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। यहां पर इन प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवाया जाएगा।
जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। जिले में 50 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 20,463 व इंटरमीडिएट के 16,214 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सुचितापूर्वक और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन पुख्ता तैयारी करने में जुटा हुआ है। जनपद को सात जोन और चौदह सेक्टर में बांटते हुए जोनल व सेक्टर प्रभारी नामित कर दिए गए हैं। वहीं, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन चौकस है। परीक्षा के प्रश्नपत्र जनपद पहुंच चुके हैं। इनके संकलन केंद्र शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में पुलिस के पहरे में स्ट्रांग रूम रखवाए गए हैं। यहां से इन प्रश्न पत्रों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इन प्रश्नपत्रों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए 12 बसों को लगाया गया है। प्रत्येक बस में दो-दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद यहां पर उनको कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। प्रश्नपत्र सेट के लिए पालीवार सुरक्षित रखरखाव को स्ट्रांग रूम में अलग-अलग चार अलमारी की व्यवस्था होगी। इनमें प्रथम व द्वितीय पाली के मुख्य प्रश्नपत्र सेट को अलग-अलग तिथिवार रखा जाएगा। एक अलमारी में किसी भी पाली की परीक्षा में बचे प्रश्नपत्रों को बंडल स्लिप को रखा जाएगा। वहीं, एक रिजर्व प्रश्नपत्र के तौर पर सुरक्षित किया जाएगा। स्ट्रांग रूम की इन अलमारियों की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। स्ट्रांग रूम की चाबी केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अभिरक्षा में सुरक्षित की जाएगी। इसमें अलमारी खोलने, बंद करने का जिक्र लॉग बुक में किया जाएगा। लाॅग बुक केंद्र पर तैनात पुलिस गार्ड की निगरानी में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम में रखी आलमारियों को खोलने, बंद करने की कार्रवाई केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
छह महीने तक रखी जाएगी रिकॉर्डिंग
परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। यह कैमरे नाइटविजन हैं। डीवीआर की रिकॉडिंग क्षमता कम से कम 30 दिन तक रखी गई और उक्त रिकार्डिंग छह माह तक सुरक्षित रखी जाएगी। जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर परिषद को उपलब्ध कराई जा सके।
---------
जिले में प्रश्न पत्र पहुंचना शुरू हो गए हैं और इन्हें जनपद स्तर के संकलन केंद्र के स्ट्रॉग रूम में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवाया गया है। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र सशस्त्र पुलिस की सुरक्षा में संकलन केंद्र से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाए जाएंगे। इसके बसों का प्रयोग किया जाएगा। परीक्षा यूपी बोर्ड के निर्देशों के क्रम में कराई जाएगी।
-ओपी सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed