{"_id":"69d81158abbced174e0f4eb6","slug":"a-rally-was-taken-out-in-kolhui-under-the-school-chalo-campaign-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175024-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूल चलो अभियान के तहत कोल्हुई में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूल चलो अभियान के तहत कोल्हुई में निकाली रैली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। कोल्हुई बाजार स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीईओ अगणित प्रसाद के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली में प्राथमिक विद्यालय पारसखाड़ एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पारसखाड़ के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा के महत्व को दर्शाते हुए नारे लगाए और लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आरपी पंकज कुमार गुप्ता, सुरजीत दास, हरिराम शर्मा, राजेश कुमार, नीतू यादव, ज्योति एवं सत्यभामा श्रीवास्तव मौजूद रहे।
स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
महराजगंज। मिठौरा की ग्रामसभा भागाटार स्थित राम नारायण फूल बदन इंटर कॉलेज से बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को कॉलेज के प्रबंधक दिनेश कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉ़लेज परिसर से होकर मिठौरा और भागाटार होकर पुनः कॉलेज परिसर में आकर समाप्त हो गई।
रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के लिए पढ़ी-लिखी लड़की, रोशनी है घर की..., बच्चे मांगें प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो... जैसे नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। रैली में प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्र, अध्यापक रामप्रताप तिवारी, अमरनाथ गुप्त, शंभू तिवारी, सुमन चौधरी, सोनी यादव समेत सभी अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos