{"_id":"69cedd3f63529c47b308b676","slug":"a-spark-from-a-straw-machine-set-crops-and-tractors-ablaze-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-174602-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भूसा मशीन से निकली चिंगारी से फसल व ट्रैक्टर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भूसा मशीन से निकली चिंगारी से फसल व ट्रैक्टर जले
विज्ञापन
विज्ञापन
फायर बिग्रेड की टीम व ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू
फरेंदा क्षेत्र के महदेवा दूबे के गोविंदपुर में दोपहर की घटना
फरेंदा। तेज पछुआ हवा की शुरुआत होते ही क्षेत्र में आगलगी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। बृहस्पतिवार को फरेंदा क्षेत्र के महदेवा दूबे के गोविंदपुर में दोपहर में एक बजे के करीब भूसा मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। इसमें करीब एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गोविंदपुर के बगल में स्थित परसा तिवारी निवासी राधेश्याम के खेत में ट्रैक्टर व भूसा मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से डंठल में आग लग गई। कुछ ही देर में बगल के खड़े खेत में भी आग लग फैल गई। आग के तांडव को देखते ही ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। आग से ट्रैक्टर व भूसा मशीन जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को दिए। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। हल्का लेखपाल प्रियंका पटेल ने बताया कि डंठल में आग लगने की जानकारी मिली है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Trending Videos