सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of rigging in sealing led to demonstration in tehsil

Maharajganj News: सीलिंग में धांधली का आरोप लगा तहसील में किया प्रदर्शन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in sealing led to demonstration in tehsil
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र अंतर्गत बैठवलिया गांव में जारी सीलिंग में जिम्मेदारों की ओर से की जा रही धांधली को लेकर लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली की मौजूदगी में सोमवार को तहसील कर प्रदर्शन कर मामले में जांचकर कार्रवाई करने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली ने बताया कि बैठवलिया गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में विभाग के कुछ जिम्मेदार मनमानी करते हुए जमकर धांधली कर रहे है। हालांकि इस मामले में प्रशासन को करीब 50 बार से अधिक शिकायती पत्र दी जा चुकी है लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। चकबंदी के जिम्मेदार सेक्टर 25 में बिना पैमाइश किए ही रकबे से अधिक एवं लैंड की जमीन को भी कुछ लोगों को दे दिया गया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने पर एसडीएम की ओर से जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाया गया कि 37 एकड़ भूमि गड़बड़ है। इतना ही नहीं एकड़ का रास्ता भी मिला। मामले में जांच के बाद सहायक चकबंदी अधिकारी को निलंबित किया जा चुका हैं लेकिन मुख्य रूप से दोषी लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का मांग हैं कि किसानों का 19.83 एकड़ भूमि उनके देने के साथ ही बचत की भूमि को सरकार के खाते में दे दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed