सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly man burnt by high tension current dies during treatment

Maharajganj News: हाईटेंशन करंट से झुलसे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Elderly man burnt by high tension current dies during treatment
विज्ञापन
अड्डा बाजार। आठ मार्च को हाईटेंशन करंट से झुलसे गजरही निवासी हबीबुल्लाह (68) की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम उनका शव घर लाया गया।
Trending Videos

देर रात निकटवर्ती कब्रिस्तान पर मिट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, 8 मार्च की शाम 5:30 बजे नौतनवा थाना क्षेत्र के गजरही निवासी हबीबुल्लाह रेलवे गेट 35 सी के निकट अपने निर्माणाधीन मकान की छत पर वाटर सप्लाई के लिए नया स्टील की पाइप चढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप का दूसरा सिरा अचानक घर के बगल में स्थित हाईटेंशन तार से छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए थे। गांव के तहसीलदार नामक युवक ने सूखी लकड़ी से स्टील पाइप पर वार करके हाईटेंशन तार से हबीबुल्लाह को अलग किया और आनन-फानन में महाराजगंज केएमसी में भर्ती कराया गया था। उनके रिश्तेदार इस्लाम ने बताया पिछले हफ्ते उन्हें वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed