सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Employment officers demonstrated regarding honorarium

Maharajganj News: रोजगार सेवकों ने मानदेय को लेकर किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 24 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Employment officers demonstrated regarding honorarium
विज्ञापन
शोहरतगढ़। खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर सोमवार को रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय को लेकर प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष विजय दूबे की अगुवाई में बड़ी संख्या में रोजगार सेवक ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र हुए और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।
Trending Videos

प्रदर्शन के दौरान विजय दूबे ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत कार्यरत रोजगार सेवक शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी निष्ठा से योगदान दे रहे हैं, लेकिन विगत छह माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोजगार सेवक ग्राम पंचायतों में शासन-प्रशासन के निर्देशों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिलना चिंता का विषय है। रोजगार सेवकों ने कहा कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते समाधान न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा, जिसमें 31 मार्च तक बकाया भुगतान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed