सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ambedkar Park in Ledwa is in a bad condition, villagers expressed their displeasure.

Maharajganj News: लेदवा का आंबेडकर पार्क बदहाल, ग्रामीणों ने नाराजगी जताई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Park in Ledwa is in a bad condition, villagers expressed their displeasure.
विज्ञापन
14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजन की चल रही तैयारी
Trending Videos


फरेंदा। बृजमनगंज के लेदवा चौराहा पर स्थित आंबेडकर पार्क बदहाल होने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली कार्यक्रम की तैयारी ग्रामीण जोर-शोर से कर रहे हैं। ग्रामीणों पार्क की स्थिति सुधारने की मांग की है।
बृजमनगंज के लेदवा चौराहा स्थित आंबेडकर पार्क जिम्मेदारों की उदासीनता से अधूरा पड़ा हुआ है। पार्क की स्थिति बदहाल होने के कारण आयोजन समिति के सदस्यों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकार के आदेश के बावजूद बाबा साहब भीमराव डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के ऊपर छत का निर्माण नहीं कराया गया है। पार्क निर्माण के नाम पर जिम्मेदारों ने सरकारी धन खर्च करने के बावजूद जमीनी स्तर पर उपयोग नहीं किया जा रहा है। इससे पार्क की स्थिति बदहाल है। भीम आर्मी के जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह आठ बजे से अंबेडकर पार्क लेदवा चौराहा से जुलूस व शोभा यात्रा बृजमनगंज कस्बा होते हुए फ़ुलमनहा अंबेडकर पार्क तक निकाली जाएगी। इस दौरान जिला महामंत्री कमलेश कुमार, विशाल, प्रिंस जाटव, अभिषेक जाटव, कुलदीप जाटव, प्रदीप जाटव, रविंदर भारती, सूरज जाटव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed