सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for renovation of Shridharmahari Chitragupta Temple in Ayodhya

Maharajganj News: अयोध्या स्थित श्रीधर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Demand for renovation of Shridharmahari Chitragupta Temple in Ayodhya
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने सौंपा ज्ञापन
Trending Videos

महराजगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में अयोध्या स्थित श्रीधर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के जीर्णोद्धार और समुचित विकास की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा सौंपा यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित है।
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त का कायस्थ समाज में विशेष धार्मिक महत्व है। अयोध्या स्थित यह मंदिर कायस्थ समाज के चार प्रमुख धामों में से एक है, जहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में मंदिर का स्वरूप श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और उसके धार्मिक महत्व के अनुरूप नहीं है। मंदिर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। ऐसे में इसके जीर्णोद्धार की तत्काल आवश्यकता है। मंदिर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना चाहिए, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और अयोध्या के समग्र विकास में यह मंदिर भी अपना योगदान दे सकेगा। इस अवसर पर अजय श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव और अभय श्रीवास्तव ने भी मंदिर के समुचित संचालन व विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed