सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   E-rickshaw and scooter collide, three injured, two referred

Maharajganj News: ई-रिक्शा व स्कूटी में टक्कर, तीन घायल, दो रेफर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw and scooter collide, three injured, two referred
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा-परतावल मार्ग पर बृहस्पतिवार को अपराह्न एक बजे दौलतपुर वन टांगिया जाने वाले मोड़ के पास एक स्कूटी व ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को पीएचसी ले जाया गया। जहां एक महिला समेत दो को डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया गया कि ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर देउरवा निवासी शिवम मौर्या व विवेक स्कूटी से जा रहे थे कि दौलतपुर वन टांगिया जाने वाले मोड़ के पास सामने से आ रही ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। इसमें उक्त दोनों स्कूटी सवार व ई रिक्शा में बैठी अनिता प्रजापति निवासी नगर पंचायत पनियरा बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने शिवम व अनिता को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed