सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Female employment officer accuses three people of assault

Maharajganj News: महिला रोजगार सेवक ने तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Female employment officer accuses three people of assault
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक महिला रोजगार सेवक ने तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। रोजगार सेवक ने खुद को पत्रकार बताने वाले तीन लोगों पर मनरेगा कार्य में बाधा डालने, मारपीट, गाली-गलौज व जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी एक अन्य मामले में जेल जा चुका है। वर्तमान में जमानत पर बाहर है। पीड़िता जनकदवा देवी ने बताया कि वह ग्राम रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार, बीते 10 जनवरी को पंचायत में मनरेगा कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे एक कथित पत्रकार अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और सरकारी कार्य में हस्तक्षेप करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने मजदूरों से अभद्रता की और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान उनकी साइकिल तोड़ दी गई और मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed