सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girlfriend killed lover lost his life in 25 minutes of merciless beating

UP: प्रेमिका सीने पर बैठी, भाई ने सिर पर रॉड से मारा, 25 मिनट की बेरहम पिटाई में चली गई प्रेमी की जान

संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 Sep 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल प्रेमिका, उसकी मां, पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्यारों के घर पर ताला लटका है। परिवार जेल की सलाखों के पीछे चला गया। घर पर सिर्फ एक भैंस बची थी, जिसे पुलिस ने गांव के चौकीदार को सौंप दिया है।
 

Girlfriend killed lover lost his life in 25 minutes of merciless beating
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

महराजगंज जिले में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में झूठी शान के लिए पूर्व प्रधान के बेटे को बड़ी बेरहमी और बर्बरता से मारा गया था। पुलिस को दिए बयान में आरोपियों ने बताया कि सीने पर चढ़कर राॅड और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

Trending Videos


वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी पता चलता है कि युवक को रॉड और डंडे से बेरहमी से पीटा गया। शरीर में 14 जगह चोट की पुष्टि हुई है। सिर पर सबसे ज्यादा चोट लगी है। उधर, मंगलवार को प्रेमिका, उसके पिता, मां और भाई को जेल भेज दिया गया। युवक का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके अनुसार, प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी को बुलाने के लिए दबाव डाला था। बताया कि कुछ दिन पहले दोनों घर में आपत्तिजनक हालत में दिख गए थे। प्रेमिका के घर वालों ने दोनों को ऐसी हालत में देखकर युवक को ठिकाने लगाने की ठान ली थी। सभी मौके की तलाश में थे।

 

प्रेमिका के घर वालों ने पहले युवती को मानसिक रूप से तैयार किया। जब वह मान गई, तो उसने रात में प्रेमी को फोन करके घर पर बुलाया। प्रेमी पहुंचा तो अंदर कमरे में बैठाई। उसे पानी लाकर दी। अभी वह पानी पी ही रहा था कि प्रेमिका की मां कमरे में आई, फिर उसका पिता व भाई पहुंच गए। कमरा बंद कर दिया गया। प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को पटक दिया। प्रेमिका प्रेमी के सीने पर बैठ गई। राॅड से उसके भाई ने सिर पर वार किया। इसके बाद डंडे से पीट-पीट कर मार डाला गया।

पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, करीब 25 मिनट तक प्रेमी को बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद घर में चारपाई के नीचे रखे बोरे में शव को भर दिया गया। शव को भूसे में लेकर जाकर छिपा दिया गया।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल प्रेमिका, उसकी मां, पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्यारों के घर पर ताला लटका है। परिवार जेल की सलाखों के पीछे चला गया। घर पर सिर्फ एक भैंस बची थी, जिसे पुलिस ने गांव के चौकीदार को सौंप दिया है।

 

फर्श तोड़कर साक्ष्य मिटाने का किया था प्रयास

प्रेमी की हत्या करने के बाद प्रेमिका ने परिजनों के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। राॅड पर लगे खून के निशान को पानी से धोया था। फर्श पर जो भी निशान थे उसे मिटा दिया गया था। कहीं-कहीं फर्श तोड़कर भी साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने इन बातों को कबूल किया है।

सोमवार सुबह सात बजे से ही एक राजगीर मिस्त्री और दो मजदूर घर का फर्श बनाने में लगे थे। इसके अलावा प्रेमिका ने अपना मोबाइल जला दिया था। घर में मिली राख को जब पुलिस ने तलाशा तो उसमें जले हुए प्लास्टिक के टुकड़े मिले, जो मोबाइल के थे।

 

प्रेमिका के घर पर पुलिस का पहरा

हत्यारोपी जेल जा चुके हैं, लेकिन उनके घर पर पुलिस का पहरा है। गांव में पुलिस गश्त कर रही है। प्रेमी की मौत पर गांव के लोगों में गम के साथ गुस्सा भी है।

पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाए
 युवक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed