सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jyotirao Govind Rao Phule's birth anniversary celebrated in SP office

Maharajganj News: सपा कार्यालय में ज्योतिराव गोविंद राव फुले की मनाई गई जयंती

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Jyotirao Govind Rao Phule's birth anniversary celebrated in SP office
विज्ञापन
पार्टी कार्यलय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Trending Videos

महराजगंज। शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ज्योतिराव गोविंद राव फुले के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि राजपाल कश्यप ने कहा कि ज्योतिराव गोविंद राव फुले एक महान समाज सुधारक, प्रबोधनकर्ता, लेखक, दार्शनिक एवं क्रांतिकारी थे। उन्होंने महिलाओं, पिछड़ों और अछूतों के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष किया। वे जाति आधारित भेदभाव के घोर विरोधी थे। राजपाल कश्यप ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए राज की स्थापना का संकल्प लिया है। 2027 में सपा सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि ज्योतिराव गोविंद राव फुले आरक्षण के जनक थे। उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित किया। उनका मुख्य उद्देश्य स्त्री शिक्षा, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन और अंधविश्वास मुक्त समाज का निर्माण था। कार्यक्रम को जिला महासचिव समसुद्दीन अली, आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, अमरनाथ यादव, प्रणय गौतम, श्रीपत आजाद, बिंद्रेश कनोजिया, अमरजीत साहनी, यज्ञदत्त पासवान, अर्जुन यादव, नौशाद आलम, राजेश निषाद, आनंद निषाद, गीता रत्ना पासवान ने भी संबोधित किया। इस दौरान अशोक पासवान, अब्दुल्ला, हीरालाल जख्मी, ललीतूं निशा, जावेद, लकी अली समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed