सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jyotirao Phule's life was dedicated to equality, education and social justice.

Maharajganj News: समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा ज्योतिबा फुले का जीवन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Jyotirao Phule's life was dedicated to equality, education and social justice.
विज्ञापन
ज्योतिबा फुले का जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा व सामाजिक न्याय के लिए रहा समर्पित
Trending Videos


फरेंदा। कस्बे के दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कस्बे के आंबेडकर तिराहे पर स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि ज्योतिबा फुले का जीवन समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के कमजोर व वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में भेदभाव को समाप्त करने और सभी को समान अवसर दिलाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान माली समाज के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दुर्गेश माली को चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राहुल शर्मा, सभासद गौतम पटवां, महेश लोहिया, आशीष जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed