सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients will now be seen directly in the Neuro Surgery OPD at AIIMS

Maharajganj News: एम्स में अब न्यूरो सर्जरी की ओपीडी में सीधे देखे जाएंगे रोगी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Patients will now be seen directly in the Neuro Surgery OPD at AIIMS
विज्ञापन
डाक्टरों की संख्या बढ़ने के बाद एम्स प्रशासन ने लिया निर्णय
Trending Videos

गोरखपुर। एम्स में न्यूरो सर्जरी की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए अब पर्चा रेफर कराने की जरूरत नहीं है। न्यूरो सर्जरी के डाक्टर सीधे ओपीडी में बने पर्चे पर रोगियों का परीक्षण कर परामर्श देंगे। इससे रोगियों को इधर-उधर भटकने से मुक्ति मिल गई है।
एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने सुपरस्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी में रोगियों के सीधे पहुंचने पर रोक लगा दी थी। इनमें कार्डियोलाजी, न्यूरोलाजी, न्यूरो सर्जरी, गैस्ट्रोएंटेरोलाजी, यूरोलाजी, पेन मेडिसिन विभाग शामिल थे। पहले इन विभागों में रोगी को सीधे देख लिया जाता था। रेफर कर आने की व्यवस्था के बाद रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले दिनों न्यूरो सर्जरी विभाग में तीन डाक्टरों की तैनाती होने के बाद एम्स प्रशासन ने रेफर होकर आने की व्यवस्था को खत्म करने का निर्णय लिया। एम्स के मीडिया सेल की तरफ से बताया गया कि रोगियों की सहूलियत के लिए न्यूरो सर्जरी में पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed