सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sangh is not just an organization, it is a continuous process of nation building.

Maharajganj News: केवल एक संगठन नहीं, राष्ट्र निर्माण की सतत प्रक्रिया है संघ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sangh is not just an organization, it is a continuous process of nation building.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जन गोष्ठी में उप​स्थित लोग।  
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जन गोष्ठी के दौरान सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने कहा
Trending Videos

महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे एक रिसॉर्ट में आयोजित एक जन गोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सतत प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज और देश को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संघ के इतिहास, उद्देश्य एवं कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक परिश्रमी, अनुशासित एवं निरहंकारी होता है और यही गुण उसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के भीतर गुणवत्ता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभावना से युक्त कार्यकर्ता ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने में सक्षम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख जीवेश ने किया। गोष्ठी में डॉ. बलराम भट्ट, डॉ. रामगोपाल, डॉ. परशुराम गुप्त, ब्रजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. कृष्णा साहनी, डॉ. प्राची कुशवाहा, डॉ. अर्चना, अर्चना चौबे, रत्ना मिश्र, शालिनी मिश्रा, डॉ. शांति शरण मिश्र, रामप्रवेश, उषा उपाध्याय साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें डॉक्टर, किसान, व्यापारी, शिक्षक, प्रबंधक, उद्यमी, महिलाएं, युवा, खेल जगत से जुड़े व्यक्ति एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, जिला संघचालक रामशंकर, सह जिला संघचालक भागवत, सह विभाग प्रचारक अजीत, सह विभाग कार्यवाह शिवाकांत, जिला प्रचारक विनय, जिला कार्यवाह शिवचरण, सह जिला कार्यवाह अनिल, रणजीत, विमल, शेषमणि, दुर्गेश, रामचन्द्र, आलोक, दीपक, अंकुर, विशाल, धनंजय, योगेन्द्र, सूरज, हृदेश, अटल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed