सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stadium is the winner in handball and Maryam in volleyball

Maharajganj News: हैंडबॉल में स्टेडियम तो वालीबॉल में मरियम विजेता

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Stadium is the winner in handball and Maryam in volleyball
स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में सम्मानित किए गए ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया के सौजन्य से आयोजन
Trending Videos

रोटरी क्लब अध्यक्ष व चिकित्सक ने बढ़ाया उत्साह
महराजगंज। स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया के सौजन्य से स्टेडियम में चल रही खेल स्पर्धाओं का बृहस्पतिवार समापन हो गया। बालिका हैंडबॉल का फाइनल जहां स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने जीता वहीं वालीबॉल में मरियम इंटर काॅलेज की टीम विजेता बनी। कार्यक्रम के अतिथि रोटरी क्लब अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व गोल्ड मेडलिस्ट होम्योपैथिक चिकित्सक डाॅ. हेमंत श्रीवास्तव रहे।
जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह की देखरेख में खेलो इंडिया का बालिका हैंडबॉल, वालीबॉल व कबड्डी स्पर्धाओं का फाइनल खेला गया। हैंडबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की बेटियों ने खुशी इलेवन महराजगंज को 2-1 से पराजित किया। वालीबॉल में सिसवां के मरियम इंटर काॅलेज की बेटियों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की टीम को करीबी मुकाबले में 3-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। कबड्डी के फाइनल में श्यामदेउरवा की टीम ने भैंसी की टीम को पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम स्टेडियम में देर शाम आयोजित हुआ जिसमें रोटरी क्लब अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा की बेटियां खेल के क्षेत्र में सफलता का झंडा लहरा रही हैं। विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। डाॅ. हेमंत ने बेटियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि खुद को फिट रखने के लिए खेल में रूचि जरूरी है।
ओलिंपिक संघ ऐसा आयोजन कराकर बेटियों के खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। इसमें स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया का अहम योगदान है। इस मौके पर सत्यप्रकाश तिवारी, विनोद, रोहित अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed