सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager's body found on railway track.murder suspected

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव...पैर कटा था और सिर पर भी चोट के निशान, हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। उसका बायां पैर कटा हुआ था जबकि सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरी चोटें पाई गई हैं। चोट के निशान देखते हुए परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर रोने-चिल्लाने लगे।

Teenager's body found on railway track.murder suspected
भिटौली में प्रिंस शर्मा की मौत पर रोते-बिलखते परिजन।  
विज्ञापन

विस्तार

घुघली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष के बेटे प्रिंस शर्मा (15) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, खुशहालनगर की ओर जाने वाली रेलवे ट्रैक पर देर रात करीब 11 बजे लोको पायलट रविंद्र राम ने एक शव पड़े होने की सूचना कप्तानगंज रेलवे स्टेशन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घुघली रेलवे स्टेशन के माध्यम से स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की पहचान करौता उर्फ नेबुईया निवासी प्रिंस शर्मा (15) के रूप में हुई। वह हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष गणेश शर्मा का पुत्र है। शव की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड से हुई।

पैर कटा था और सिर पर भी चोट के निशान
पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। उसका बायां पैर कटा हुआ था जबकि सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरी चोटें पाई गई हैं। चोट के निशान देखते हुए परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर रोने-चिल्लाने लगे। प्रिंस शर्मा के पिता गणेश शर्मा ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति से उनका विवाद चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि साजिश के तहत प्रिंस की हत्या कराई गई है।

एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed