{"_id":"69ced62bb575880cd309f07e","slug":"the-sp-flagged-off-the-dial-112-vehicle-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-174595-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डायल 112 वाहन को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डायल 112 वाहन को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
जनपद को मिला चार नया 112 वाहन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर 112 की चार नई गाड़ियों को पुलिस लाइन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसपी ने डायल 112 पर प्राप्त हर सूचना पर संवेदनशीलता व तत्परता के साथ कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई की प्रभावशीलता तथा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने हमारी प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि पुलिस एवं मीडिया के बीच सकारात्मक समन्वय, त्वरित एवं तथ्यात्मक सूचना आदान-प्रदान तथा निष्पक्ष संवाद से अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकता है। साथ ही आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
Trending Videos