सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   1,934 consumers forgot to pay their outstanding bills after registering for the OTS.

Mahoba News: ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बकाया बिल जमा करना भूले 1,934 उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 23 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
1,934 consumers forgot to pay their outstanding bills after registering for the OTS.
विज्ञापन
महोबा। बिजली निगम की ओर से बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई बिजली बिल राहत योजना में पंजीयन कराने के बाद शहरी क्षेत्र के 1,934 उपभोक्ता अपना पंजीयन कराने के बाद बिल जमा करना ही भूल गए। इन उपभोक्ताओं पर बिजली निगम का 3.80 करोड़ रुपया बकाया है। पंजीयन कराने वाले उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए 31 मार्च तक का मौका दिया गया है। इसके बाद बिजली निगम कार्रवाई शुरू करेगा।
Trending Videos

पिछले दिनों बिजली निगम ने बिजली बिल राहत योजना शुरू की थी। यह योजना तीन चरणों में संचालित हुई। जिसमें सरचार्ज में सौ फीसदी और मूल बकाया में 25 फीसदी, 20 फीसदी व 15 फीसदी छूट दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लिया लेकिन कई उपभोक्ता ऐसे भी हैं जिन्होंने ओटीएस में अपना पंजीयन तो कराया लेकिन बकाया बिल जमा नहीं किया। बिजली निगम की ओर से इन उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है। शहर में 1,934 ऐसे उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने बकाया बिल नहीं जमा किया। अब इन उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक बकाया जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद बिजली निगम सख्त कार्रवाई शुरू करेगा। उधर, बिजली निगम के महोबा एसडीओ राकेश कुमार का कहना है कि ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने ओटीएस में पंजीयन कराया है, वह अपना बकाया बिल जमा करें। इसके लिए उन्हें 31 मार्च तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जगह-जगह लगे शिविर, फिर भी नहीं चेते उपभोक्ता
महोबा। बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शुरू की गई बिजली बिल राहत योजना के तहत तीन माह तक लगातार जगह-जगह शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं के ओटीएस में पंजीयन के लिए बिजली निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लिया। बिजली बिल राहत योजना का अंतिम चरण समाप्त होने पर जब इसकी समीक्षा की गई तो 1,934 उपभोक्ता ऐसे मिले, जिन्होंने ओटीएस में पंजीयन कराने के बाद बकाया बिल जमा ही नहीं किया।
----------
तीन फीडरों से मिलती है शहर को बिजली आपूर्ति
महोबा। शहर में बिजली निगम की ओर से तीन फीडरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। जिसमें फतेहपुर बजरिया, कीरत सागर व पठा रोड फीडर से अलग-अलग मोहल्लों में बिजली दी जाती है। शहर में इस समय करीब 22 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें घरेलू और कॉमर्शियल कनेक्शन धारक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed