{"_id":"69c0350576b4672ba80f177a","slug":"people-gathered-in-temples-to-worship-maa-kushmanda-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-123583-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मां कूष्मांडा की आराधना को मंदिरों में जुटे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मां कूष्मांडा की आराधना को मंदिरों में जुटे भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चैत्र नवरात्र को लेकर हर कोई मां की आराधना में लीन है। घर-घर में कन्याभोज, भंडारे और हवन-पूजन कराए जा रहे हैं। नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने मां के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा की आराधना कर खुशहाली मांगी। मां बड़ी चंद्रिका व चरखारी के मदारन देवी मंदिर परिसर में चल रहे मेले में लोगों ने खरीदारी की।
शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका, छोटी चंद्रिका, कालीमाता, विंध्यवासिनी, सिंहवाहिनी, माहेश्वरी माता, कस्बा कबरई के पांच पहाड़ी आदि देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर माथा टेका और मनौती मांगी। पान, बतासा, नारियल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। कुछ भक्तों ने मनोकामनाएं पूरी होने पर ध्वज और पीतल के घंटे चढ़ाए।
मंदिर मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के पास विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
चंद्रिका मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने मेले में सजी दुकानों से घरेलू उपयोग की सामग्री खरीदी। वहीं बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। चरखारी संवाद के अनुसार प्राचीन मदारन देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। नवरात्र पर जगह-जगह बज रहे भक्ति गीतों से माहौल देवीमय बना है।
Trending Videos