{"_id":"69c034cf1084c50dbe0b6a6e","slug":"teachers-of-the-district-will-gather-in-delhi-on-april-4-mahoba-news-c-225-1-mah1002-123566-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चार अप्रैल को दिल्ली में जुटेंगे जिले के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चार अप्रैल को दिल्ली में जुटेंगे जिले के शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में चार अप्रैल को जिले से भारी संख्या में शिक्षक दिल्ली पहुंचेंगे। रविवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने संगठन की जिला कार्यकारिणी को इसके लिए निर्देश दिए हैं।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रविवार को जनपद चित्रकूट जा रहे थे। रास्ते में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के खन्ना टोल प्लाजा पर जिले के शिक्षकों ने उनको स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षकों से कहा कि अनिवार्य टीईटी जैसे काले कानून के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। इसलिए चार अप्रैल को पूरे प्रदेश की तरह जिले से भी भारी संख्या में शिक्षक दिल्ली पहुंचें। उन्होंने जिला इकाई को इसके लिए तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर महामंत्री सुनील पाठक, शिक्षक नेता मनीष शुक्ला, धर्मेश कुशवाहा, मनीष द्विवेदी, नृपेंद्र दीक्षित, सुनीत कौशिक, अभिषेक शुक्ला आदि शिक्षक मौजूद रहे।
Trending Videos