{"_id":"6a610f0a47e7f2b3c0026a44","slug":"4100-cusecs-of-water-released-into-the-dhasan-river-from-lahchura-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127292-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: लहचूरा से धसान नदी में छोड़ा 4,100 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: लहचूरा से धसान नदी में छोड़ा 4,100 क्यूसेक पानी
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 07 परिचय-लहचूरा बांध से अर्जुन सहायक नहर में छोड़ा जा रहा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। लहचूरा बांध का जलस्तर अचानक बढ़ जाने पर मंगलवार की रात 4,100 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। इस दौरान नदी के आसपास स्थित जनपद महोबा व झांसी के 15 गांवों में अलर्ट जारी किया गया। हालांकि सुबह के समय बांध का जलस्तर सामान्य होने पर फाटक बंद कर दिए गए।
यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में जनपद झांसी में स्थित पहाड़ी बांध से छोड़ा गया पानी आ रहा है। साथ ही बारिश का पानी भी पहुंचने से लहचूरा बांध पूरी तरह लबालब हो गया। बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर और अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है जबकि वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है। मंगलवार की रात बांध का क्षमता से अधिक पानी आता देख दो गेट डेढ़ फीट की ऊंचाई से खोलकर 4,100 क्यूसेक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया। नदी के आसपास स्थित काशीपुरा, धवार, लिलवा, कोटरा, रिपनौर, बीहट, नगाराघाट, स्योढ़ी, सलैया व जनपद झांसी के लहचूरा, बरौडा, बरौढ़ा, असपुरा, झारखंड और सुजातपुर गांव में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को नदी के पास आने से रोका गया है।
वहीं बुधवार को लहचूरा बांध से अर्जुन सहायक नहर में 1,400 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया जबकि धसान मुख्य कैनाल में 300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अर्जुन सहायक नहर में छोड़ा गया पानी तहसील चरखारी स्थित अर्जुन बांध में पहुंच रहा है। इससे बांध का भी जलस्तर बढ़ रहा है। लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि इस समय बांध पूरी तरह लबालब है। बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त पानी को डिस्चार्ज किया जा रहा है।