{"_id":"6a610d7a2880cd3ff3002a25","slug":"firs-lodged-against-17-locators-for-allowing-overloaded-trucks-to-pass-without-paying-royalty-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127315-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिना रॉयल्टी ओवरलोड ट्रक निकालने पर 17 लोकेटरों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिना रॉयल्टी ओवरलोड ट्रक निकालने पर 17 लोकेटरों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 29 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई स्थित खनिज जांच चौकी से इस तरह गुजरते हैं ओव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/कबरई। पत्थरमंडी कबरई से बिना रॉयल्टी के खनिज परिवहन कराने का नया मामला सामने आया है। खनिज जांच चौकी में तैनात दो होमगार्ड जवानों की मिलीभगत से चल रहे सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। लोकेशन माफिया जांच चौकी कर्मियों से सांठगांठ कर ओवरलोड ट्रकों को पास कराते थे। इस दौरान खनिज जांच चौकी के सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए जाते थे। खान निरीक्षक ने दो होमगार्ड, 17 नामजद लोकेटरों और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से लोकेटरों में खलबली मची है।
खान निरीक्षक जितेश कुमार ने कबरई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कबरई-कानपुर हाईवे में खनिज रॉयल्टी की जांच के लिए चौकी स्थापित है। कबरई पत्थरमंडी व आसपास की क्रशरों से गिट्टी, पत्थर और डस्ट लेकर निकलने वाले वाहनों की रॉयल्टी यहां पर चेक की जाती है। जांच चौकी में होमगार्ड के दो जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। 21 जुलाई को खनिज वाहनों को जांच चौकी से बिना रॉयल्टी के ही निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व विवाद के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए।
इसके बाद 22 जुलाई की रात करीब 12 बजे जिला प्रशासन की ओर से गठित प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने जांच चौकी पहुंचकर निरीक्षण किया। इसमें सामने आया कि विवाद के समय 21 जुलाई को सुबह चार से छह बजे तक के सीसीटीवी फुटेज गायब हैं। इस छानबीन के आधार पर खान निरीक्षक ने आरोप लगाया है कि चौकी पर तैनात होमगार्ड जवानों व लोकेटरों की मिलीभगत से बिना रॉयल्टी खनिज वाहनों को इस अवधि में निकाला जा रहा था। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कबरई संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो होमगार्ड जवानों देवीदीन और तुलसीदास समेत लोकेटर अंकित परमार, शैलेंद्र सिंह, पंकज, प्रदीप सिंह, अरविंद, भानू धुरिया, अंकित द्विवेदी, पिंटू पाठक, अमित साहू, बृजेश गौतम, रोहित तिवारी, शरमन पटेल, प्रहलाद सिंह, रत्नेश सिंह, राजकुमार बुधौलिया, वीरू तिवारी व अजय यादव समेत 19 नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उधर, सीओ सिटी रविकांत गोंड ने बताया कि बिना रॉयल्टी के वाहन पास कराने को लेकर विवाद हुआ था। इसकी जांच के लिए गठित टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।