हमीरपुर। शहर के आंबेडकर पार्क से लेकर शहीद पार्क तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वालों को समर्थन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने की मांग लिखी हुई तख्तियां और कैंडल लिए युवा आगे चल रहे थे। सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने के साथ तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया।
कांग्रेस प्रवक्ता उज्ज्वल पाठक ने कहा कि दिल्ली में विद्यार्थी संविधान में मिले अधिकारों के तहत अपना आंदोलन कर रहे थे, लेकिन सरकार के इशारे पर प्रशासन ने बड़ी बेरहमी से लाठी चार्ज किया। कांग्रेस के नेता सांसद राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा समर्थन को पहुंचे तो उन्हें हिरासत में लेकर तानाशाही का परिचय दिया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रिया द्विवेदी ने कहा कि छात्राओं को भी नहीं बख्शा। यह आंदोलन भाजपा के किला को ढहाकर रख देगा। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री देने के नारे लगाए गए। इस दौरान मृदुल मित्रा, इब्राहिम हाशमी, हर्षित श्रीवास्तव, जुनैद, राकेश, अरुण समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।