फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Display a list containing the contact numbers of divers alongside the staff at flood outposts.

Mahoba News: बाढ़ चौकियों में कर्मियों संग गोताखोरों के नंबरों की चस्पा करें सूची

Thu, 23 Jul 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Display a list containing the contact numbers of divers alongside the staff at flood outposts.
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने चौकियों को दुरुस्त करने, कर्मचारियों की तैनाती, नालों की सफाई, दवाओं और आवश्यकता पड़ने पर राहत सामग्री का पुख्ता इंतजाम रखने के दिए निर्देश।
विज्ञापन


कहा कि सभी चौकियों पर कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर, संबंधित एसएचओ के नंबर और गोताखोरों की सूची लगाई जाए। जिलाधिकारी ने तहसीलों के सभी उप जिलाधिकारी को बाढ़ चौकी की स्थिति देखने, कमियां दुरुस्त करने और उन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही नाव की उपलब्धता व उसके मालिक के नाम और नंबर की सूची तैयार की जाए। सिंचाई विभाग की ओर से जनपद के उर्मिल, चंद्रावल, मझगवां, कबरई, लहचूरा आदि बांधों के जल स्तर की लगातार निगरानी रखी जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त कुंवर पंकज, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडेय, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मोतीलाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed