फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   700 cusecs of water released from Lahchura Dam following a rise in water level.

Mahoba News: जलस्तर बढ़ने पर लहचूरा बांध से छोड़ा गया 700 क्यूसेक पानी

Sat, 08 Aug 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
700 cusecs of water released from Lahchura Dam following a rise in water level.
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। हालात को देखते हुए बांध का एक गेट खोलकर शनिवार को अर्जुन सहायक नहर में 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। साथ ही धसान मुख्य फीडर में भी 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग की ओर से बांध की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

लहचूरा बांध क्षेत्र में इस समय बारिश हो रही है। बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर और अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। वर्तमान में जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए लहचूरा बांध से अर्जुन सहायक नहर में 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नहर से यह पानी तहसील चरखारी स्थित अर्जुन बांध में पहुंच रहा है। इससे अर्जुन बांध का भी जलस्तर बढ़ रहा है। साथ ही धसान मुख्य फीडर में 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो जनपद हमीरपुर के राठ क्षेत्र में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि इस समय बांध पूरी क्षमता के साथ भरा हुआ है। बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त पानी को लहचूरा बांध से डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed