{"_id":"6a776e90d173471a200f950d","slug":"two-special-trains-will-run-to-chitrakoot-dham-for-the-amavasya-fair-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127785-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अमावस्या मेले पर चित्रकूटधाम के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अमावस्या मेले पर चित्रकूटधाम के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल ने चित्रकूटधाम में आयोजित होने वाले श्रावण अमावस्या मेले के लिए विशेष व्यवस्था की है। 11 से 13 अगस्त तक दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए झांसी-बांदा मेमू का चित्रकूटधाम कर्वी तक विस्तार भी होगा।
रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। मंडल झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहली मेला स्पेशल ट्रेन झांसी स्टेशन से सुबह 10:10 बजे चलेगी। ट्रेन बेलाताल, कुलपहाड़ और महोबा होते हुए चित्रकूटधाम कर्वी शाम 5:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में चित्रकूटधाम कर्वी से शाम 7:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन महोबा, कुलपहाड़ और बेलाताल होते हुए झांसी रात 1:00 बजे पहुंचेगी।
दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी स्टेशन से रात 8:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह बेलाताल, कुलपहाड़ और महोबा से होकर सुबह 3:05 बजे चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से सुबह 4:40 बजे चलेगी। यह महोबा, कुलपहाड़ और बेलाताल होते हुए झांसी सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी।