फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pankaj and Phoolvati triumph in badminton.

Mahoba News: बैडमिंटन में पंकज और फूलवती ने मारी बाजी

Sat, 08 Aug 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pankaj and Phoolvati triumph in badminton.
फोटो 08 एमएएचपी 14 परिचय-बैडमिंटन युगल में दमखम दिखातीं छात्राएं। संवाद
महोबा। राजकीय जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को स्कूल खेल संघ द्वारा जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंडर-17 बालक वर्ग में पंकज और बालिका वर्ग में फूलवती ने खिताब जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा सचिव अमित राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस आयोजन की जिम्मेदारी राजकीय बालिका हाईस्कूल सुरहा को सौंपी थी। बालक वर्ग अंडर-19 एकल में जितेंद्र कुमार पहले, अनिरुद्ध मिश्रा दूसरे और देवेंद्र वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग अंडर-14 एकल में प्रिंसी ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय और गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बैडमिंटन युगल में मानवी और शिवानी ने जीत दर्ज की। अंडर-17 बालिका एकल में फूलवती कुशवाहा विजेता बनीं, जबकि काजल दूसरे और निशा तीसरे स्थान पर रहीं। युगल में अंशिका और सौम्या ने बाजी मारी। अंडर-19 बालिका एकल में संगीता पहले, पूजा कुशवाहा दूसरे और अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, युगल में मानसी और तपस्या विजेता बनीं। जिलास्तर पर चयनित खिलाड़ी अब हमीरपुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर निशांत सिंह, रेनू, अनु देशवाल, गोविंद और शशिकांत सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed