फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rain is expected for the next three days starting today.

Mahoba News: आज से तीन दिन तक बारिश होने के आसार

Sat, 08 Aug 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rain is expected for the next three days starting today.
महोबा। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से जिले का मौसम पूरी तरह बदल गया है। कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ दिनभर बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने नौ से 11 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 67 फीसदी और हवाओं की रफ्तार पांच किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से जिले में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

अगले चार-पांच दिन तक घने बादल छाए रहने व मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सात से 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed