सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Amidst the excitement of Holi, the echo of Gulal mesmerized everyone.

Mahoba News: होली की उमंग के बीच गुलाल की गूंज ने किया मंत्रमुग्ध

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 03 Mar 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Amidst the excitement of Holi, the echo of Gulal mesmerized everyone.
फोटो 03 एमएएचपी 04 परिचय-आल्हा गायन की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शहर के छतरपुर सड़क स्थित रामश्री महाविद्यालय में होली पर्व पर गुलाल की गूंज वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ। छात्र-छात्राओं ने आल्हा गायन, फूलों की होली और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक राकेश गोस्वामी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता रमेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मां वीणा पाणि की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। इस दौरान संजना, सोनिका, पारुल गुप्ता, तान्या गुप्ता, चांदनी रैकवार, उदय प्रकाश, राधारमण, तन्मय, शरद आदि ने आल्हा गायन की प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा बुंदेली गीत मालिका, होली खेले मसाने में, केसरिया रंग डारे कन्हैया ने केसरिया रंग डारे लाल, जा री जा हट नटखट आदि पर प्रस्तुतियां भी हुईं। नेहा साहू, चांदनी, सोनिका, उदय प्रकाश, राधारमण, शरद, पवन, नेहा, तान्या गुप्ता, पारुल आदि ने होली गीत मालिका की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। आकांक्षा, माया, पूजा, शिखा, भावना, कशिश, महक, अंजलि ,चांदनी, और अमित राजपूत ने होली नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक जगत सिंह यादव, समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ, प्राचार्य डॉ. ऋतुराज सिंह गौतम, प्रो. सुमेंद्र कुमार, प्रो. अभिलाषा शुक्ला, डॉ. लाल सिंह यादव, प्रो. सौरभ बुधौलिया, प्रो. छवि चौरसिया, जितेंद्र द्विवेदी, ब्रह्म प्रकाश सिंह, राजेश अवस्थी, महक गौर, दीक्षा, खुशी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

फोटो 03 एमएएचपी 04 परिचय-आल्हा गायन की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

फोटो 03 एमएएचपी 04 परिचय-आल्हा गायन की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

फोटो 03 एमएएचपी 04 परिचय-आल्हा गायन की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

फोटो 03 एमएएचपी 04 परिचय-आल्हा गायन की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

फोटो 03 एमएएचपी 04 परिचय-आल्हा गायन की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

फोटो 03 एमएएचपी 04 परिचय-आल्हा गायन की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed