सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Stolen idols recovered from Ram Janaki temple, three wanted criminals arrested

Mahoba News: रामजानकी मंदिर से चोरी मूर्तियां बरामद, तीन इनामिया अपराधी गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Stolen idols recovered from Ram Janaki temple, three wanted criminals arrested
विज्ञापन
महोबा/अजनर। थाना अजनर के सेलापुरवा गांव स्थित रामजानकी मंदिर से चोरी हुईं भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियों को पुलिस ने बरामद किया है। घटना में शामिल 25-25 हजार के तीन इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एक दिन पहले इस मामले में दो आरोपियों को मूर्तियों के धनुष के साथ पकड़ा गया था। मूर्तियों के बरामद होने से रामभक्तों ने खुशी जताई है।
Trending Videos

रामजानकी मंदिर सेलापुरवा के पुजारी रमेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 28 फरवरी की सुबह जब वह पूजा करने मंदिर पहुंचे तो गर्भगृह से भगवान राम, लक्ष्मण और जानकी की मूर्तियां गायब थीं। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन करके तथ्य जुटाए। स्थानीय लोगों ने इस वारदात के बाद गुस्से का इजहार किया तो वहीं थाना पुलिस ने टीमों का गठन करके सुराग लगाना शुरू किया। इसमें मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुरवा पनवाड़ी गांव में बने पार्क के पास से हल्लू अहिरवार व भगवानदास रैकवार को पकड़ा। इन आरोपियों के पास से चोरी गई मूर्तियों के दो धनुष पुलिस ने बरामद किए थे। पूछताछ के दौरान हल्लू और भगवानदास ने पुलिस को बताया था कि बमरारा निवासी सचिन राजपूत, जीतेंद्र राजपूत व श्याम सुंदर भी इस वारदात में शामिल थे। पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी और इन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने तीनों इनामी आरोपियों को गांव के पंचायत सचिवालय के पास से गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी गईं मूर्तियां बरामद कर ली गई हैं। बरामद मूर्तियों की कीमत करीब 2.40 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूने मंदिरों को बनाते थे निशाना



महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी ऐसे मंदिरों को निशाना बनाते थे, जिनमें कोई सेवादार, पुजारी या देखरेख करने वाला रात में मौजूद नहीं रहता था। वे बिना सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा के कम प्रबंध वाले मंदिरों की पहले रेकी करते थे और इसके बाद सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देते थे। सेलापुरवा के इस रामजानकी मंदिर में भी पुजारी रोजाना शाम को आरती के बाद अपने घर चले जाते थे। यह बात गांव के सभी लोगों को पता थी और आरोपियों ने इसी का फायदा उठाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article