सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundelas performed Gorakhgiri Parikrama with reverence, devotion and Ramdhun.

Mahoba News: बुंदेलों ने श्रद्धा, भक्ति व रामधुन के साथ लगाई गोरखगिरि परिक्रमा

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 03 Mar 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Bundelas performed Gorakhgiri Parikrama with reverence, devotion and Ramdhun.
विज्ञापन
महोबा। फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर गुरु गोरखनाथ परिक्रमा समिति के तत्वावधान में बुंदेलों ने मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और रामधुन के साथ ऐतिहासिक गोरखगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई। इसके बाद भजन-कीर्तन, सत्संग व फाग गायन का आयोजन हुआ। पर्वत के महत्व पर ईसुरी की चौकड़िया फाग की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया।
Trending Videos

शिवतांडव मंदिर से शुरू हुई परिक्रमा यात्रा पठवा के बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, संत कबीर आश्रम, हाजी फिरोजशाह की दरगाह, संकरे संन्यासी, काली माता, छोटी चंद्रिका मंदिर होते हुए गुजरी। इस दौरान पं. हरीशंकर नायक ने गोरखगिरि की प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन किया। इस दौरान बुंदेलों ने मंदिर परिसर में ओम नम: शिवाय का जाप किया और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस मौके पर मुन्नालाल धुरिया, पवन चौरसिया, राकेश, परशुराम अनुरागी, चंद्रभान श्रीवास, बहादुर, साध्वी सुनीता, पं. अवधेश तिवारी, अजीत, विनोद सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed