{"_id":"69a70c46e0cc44e8840f7d2a","slug":"thousands-of-rupees-worth-of-household-goods-including-cash-were-destroyed-in-a-fire-that-broke-out-in-two-houses-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-123044-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दो मकानों में लगी आग से नकदी समेत हजारों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दो मकानों में लगी आग से नकदी समेत हजारों की गृहस्थी जली
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/अजनर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर मकानों में लगी आग से नकदी समेत हजारों की गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। महिला किसान ने अज्ञात लोगों पर जानबूझकर मकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
थाना अजनर के आनंदपुरा गांव निवासी बृजकुंवर मकान में ताला लगाकर खेत पर बनी झोपड़ी में बीमार बेटे को देखने गई थी। तभी मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख पड़ोसी एकजुट हो गए। ग्रामीणों ने आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। पीड़िता ने बताया कि अग्निकांड की घटना में दस हजार रुपये, खाद्यान्न व गृहस्थी का सामान जल गया है। घर पर रखा सिंचाई मोटर भी गायब है। पीड़िता ने अज्ञात लोगों पर मकान में जानबूझकर आग लगाने और मोटर चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
अग्निकांड की दूसरी घटना थाना महोबकंठ के धवार गांव में हुई। यहां के निवासी सुरेश यादव खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। सुबह करीब पांच बजे किसान के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पीड़ित किसान ने बताया कि आग की घटना में उसे एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
Trending Videos