फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Body of youth who drowned in Siho River recovered after 30 hours

Mahoba News: सीहो नदी में डूबे युवक का 30 घंटे बाद बरामद शव

Sat, 08 Aug 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in Siho River recovered after 30 hours
फोटो 08 एमएएचपी 13 परिचय-सत्यम सिंह (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
खन्ना (महोबा)। ग्योड़ी गांव में सीहो नदी में डूबे 18 वर्षीय सत्यम सिंह का शव 30 घंटे बाद मिला। एसडीआरएफ टीम ने शव को घटनास्थल से छह किलोमीटर दूर झाड़ियों से बरामद किया।
विज्ञापन


सत्यम शुक्रवार सुबह दस बजे अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। वह कपड़े उतारे बिना ही तेज बहाव वाली नदी में कूद गया और डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाया। देर शाम तक तलाश के बाद भी सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिजनों में गहरा दुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed