सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Broke the lock of the room and stole jewellery worth Rs 5 lakh.

Mahoba News: कमरे का ताला तोड़कर पांच लाख के जेवरात उड़ाए

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Broke the lock of the room and stole jewellery worth Rs 5 lakh.
फोटो 17 एमएएचपी 19 परिचय-चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान व खुली पड़ी अलमारी। संवाद - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के पुन्निया गांव में परिवार के लोग सोते रह गए और चोरों ने घर में घुसकर जेवर पार कर दिए। सुबह जब कमरे का ताला टूटा मिला तो घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
Trending Videos

पुन्निया गांव निवासी बाबूराम अपनी पत्नी, दो बेटे, दो बहू व अन्य परिवारीजनों के साथ रहते हैं। शनिवार को रोजाना की तरह वह शाम को भोजन करने के बाद कमरे में सोने चले गए। छोटी बहू मायके में थी और उसके कमरे का ताला बंद था। रात में चोर मकान के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे और छोटी बहू के बंद कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी से नकदी व जेवर पार कर दिए। इसकी भनक परिजन को नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि चोर सोने का हार, सोने की जंजीर, दो सोने की अंगूठी, दो सोने के हाय, चांदी की पायल, बिछुआ समेत कुछ अन्य आभूषण और पांच हजार रुपये नकद ले गए हैं। एसएसआई शिवदान सिंह का कहना है कि घटना केवल एक कमरे में हुई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed