{"_id":"6a0a184179598fe2a2060d09","slug":"six-people-including-a-mother-and-son-were-beaten-up-by-miscreants-an-fir-was-lodged-against-the-six-mahoba-news-c-225-1-mah1012-125311-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दबंगों ने मां-बेटे समेत छह को पीटा, छह पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दबंगों ने मां-बेटे समेत छह को पीटा, छह पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों में हुई मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने मां-बेटे समेत छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
कस्बा चरखारी के कांशीराम कॉलोनी निवासी अतुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे वह घर के बाहर बैठा था। तभी पड़ोसी मोंटी आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी से पीटने लगा। बीच-बचाव करने आई उसकी मां सुदामा को भी पीट दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मोंटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दूसरी घटना में थाना खरेला के धवारी गांव निवासी ऊषा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 मई को वह बेटी रेशमा के साथ खरेला बाजार गई थी। खरीदारी के बाद दोनों गांव के रहने वाले हरगोविंद साहू के ई-रिक्शा पर बैठकर घर जाने लगे। तभी ई-रिक्शे में गांव का ही उदित तिवारी आकर बैठ गया और हरगोविंद को धमकाने लगा कि जब तक वह नहीं कहेगा, रिक्शा नहीं चलेगा। आरोप है कि बेटी रेशमा ने हरगोविंद से ई-रिक्शा चलाने को कहा तो उदित ने अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव ने बताया कि उदित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में शहर के मोहल्ला आलमपुरा निवासी सुदामा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 11 मई को बाली, दीपराज, बउवा और छोटू ने मिलकर उसकी गर्भवती बहू रवीना से मारपीट की। शिकायत करने के बाद अगले दिन फिर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए हाथ तोड़ दिया। कोतवाल मनीष पांडेय ने बताया कि बाली, दीपराज, बउवा, छोटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Trending Videos