{"_id":"6a0a18caface11ee410f8fe1","slug":"not-respected-at-sister-in-laws-wedding-brother-in-law-commits-suicide-by-consuming-poison-mahoba-news-c-225-1-mah1012-125304-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: साली की शादी में नहीं मिला सम्मान, जीजा ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: साली की शादी में नहीं मिला सम्मान, जीजा ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 17 परिचय-अशोक कुमार (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
- फोटो : विकास भवन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। चचेरे भाई के साथ साली का शादी कराने वाले जीजा को जब आयोजन में सम्मान नहीं मिला तो उसने अपनी जान दे दी। शादी से लौटने के बाद जीजा ने जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां रविवार को उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला जिम्मेदारी निवासी अशोक कुमार (25) के पिता छठी कुशवाहा किसान है। अशोक भी अपने पिता का खेती में हाथ बंटाता था। घर में अशोक की पत्नी सती, बेटा आदर्श (05) व बेटी हिमांशी (03) है। अशोक ने अपनी साली की शादी चचेरे भाई के साथ तय कराई थी। 15 मई को कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में चचेरे भाई व साली की शादी हुई। जहां सभी रिश्तेदारों के साथ अशोक भी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि शादी में चचेरे भाई के पक्ष से और साली पक्ष की ओर से उसे उचित सम्मान नहीं मिला। इससे वह आहत होकर घर लौट आया।
इसके बाद वह खेतों की ओर निकल गया और जहर खा लिया। ग्रामीणों ने अशोक की बिगड़ने की सूचना परिजनों को दी तो वह गांव पहुंचे और अशोक को लेकर जिला अस्पताल गए। जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान रविवार को अशोक की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई रामकुमार ने बताया कि शादी में सम्मान न मिलने से अशोक नाराज था। आशंका जताई कि इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि युवक की मौत झांसी में हुई है। वहीं पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos