{"_id":"6987881e87f2041b4c0e7464","slug":"bullion-trader-dies-after-being-hit-by-a-dumper-on-the-highway-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-122249-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईवे पर डंपर की टक्कर से सराफा व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईवे पर डंपर की टक्कर से सराफा व्यापारी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार सराफा व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत 10 लोग घायल हुए हैं। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
कस्बा श्रीनगर के बजरंग कॉलोनी निवासी सराफा व्यापारी रमेशचंद सोनी (59) बाइक से शनिवार को साप्ताहिक बाजार करके घर लौट रहा था। तभी श्रीनगर की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सराफा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन ग्वालियर ले गए। वहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। डंपर को जब्त करते हुए चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कस्बा कुलपहाड़ निवासी अनिल (24) शुक्रवार की दोपहर बाइक से मां कौशल्या (45) के साथ बम्हौरी गांव जा रहा था। तभी रास्ते में चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मां-बेटा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल अनिल ने बताया कि कार की टक्कर से उन्हें चोटें आईं। इसी तरह रतौली निवासी जानकी, टोलासोयम निवासी जयहिंद, खेड़ाकसार निवासी रज्जू, गौरीहार निवासी रामदेवी, सूपा निवासी किशन, रामसरन, पचपहरा निवासी संदीप व बृजेश अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कौशल्या, अनिल और जयहिंद की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
Trending Videos