{"_id":"69af1918f87381a0120643f4","slug":"electronics-equipment-damaged-due-to-high-voltage-current-causing-loss-of-lakhs-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123197-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईवोल्टेज करंट आने से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंके, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईवोल्टेज करंट आने से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंके, लाखों का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे के बाजार वार्ड में रविवार की रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर में चिड़िया चिपक जाने से अचानक हाई वोल्टेज करंट आ गया। इससे उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंक गए। उपकरण फुंकने से उपभोक्ताओं को लाखों का नुकसान हुआ है।
कस्बे में बाजार वार्ड में रखे बिजली ट्रांसफार्मर से रात करीब 12 बजे अचानक हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। मोहल्लेवासियों के घरों में मौजूद बिजली से चलने वाले उपकरण टीवी, पंखा, कूलर, फ्रिज, ऐसी, इनवर्टर आदि जलकर खराब हो गए। उपभोक्ता अनिल अग्रवाल, डॉ. किशोरी लाल सोनी, सुधीर, जफर, रामराजा सोनी, संजय, रमेश पाटकर, सुरेश सोनी आदि ने बताया कि अधिक वोल्टेज आने से बिजली के सभी उपकरण जलकर खराब हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जो उपकरण बिजली बोर्ड के प्लग से बंद थे, वह भी साथ में फुंक गए। उपकरण फुंकने से लोगों का लाखों का नुकसान हुआ है। करीब दो मिनट तक हाईवोल्टेज करंट रहा। इसके बाद आपूर्ति ठप हो गई। तब उपभोक्ताओं ने इसकी सूचना बिजली निगम के पॉवर हाउस को दी। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और चिड़िया को अलग कर ट्रांसफार्मर के फेस सही किए। तब कहीं जाकर 30 मिनट बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, बिजली निगम के लाइनमैन सुशील का कहना है कि ट्रांसफार्मर में चिड़िया के चिपक जाने से अचानक हाईवोल्टेज आ गया था और ट्रांसफार्मर के फेस उड़ गए थे। फेस सही करने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई।
Trending Videos