{"_id":"69af1ba13597c1c5190d8368","slug":"teams-engaged-in-repairing-uprooted-roads-and-laying-pipelines-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-123192-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जलशक्ति मंत्री के एक माह की समय सीमा के बाद भी काम पूरा न होने की खबर छपने के बाद आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जलशक्ति मंत्री के एक माह की समय सीमा के बाद भी काम पूरा न होने की खबर छपने के बाद आई तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09 एमएएचपी 11 परिचय-चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत। संवाद
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रही 1,100 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं में सोमवार को तेजी दिखी है। अमर उजाला में नौ मार्च को प्रकाशित खबर के बाद अधिकारियों की सक्रियता बढ़ी है। सोमवार को सड़कों की मरम्मत और पाइपलाइन बिछाने के काम में पांच टीमें तेजी से जुटी रहीं। इसके चलते लोगों को पाइपलाइनों के जरिए जल्द ही घरों में पेयजल मिलने की उम्मीद जगी है।
जिले में 30 जनवरी को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दौरे पर आए थे। इस दौरान खोदी गईं सड़कें दुरुस्त न होने और अधिकांश गांवों में पानी न पहुंचने की समस्या पर चरखारी भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने मंत्री का काफिला रोक लिया था। दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
विधायक ने पेयजल योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाया था। तब जल शक्ति मंत्री ने लखनऊ में योजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर 30 दिन के अंदर काम पूरा कराते हुए पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए थे। काम न होने पर प्राथमिकी दर्ज कराने व कंपनी को ब्लैकलिस्टेड किए जाने की बात कही थी। एक माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद संवाद न्यूज टीम ने पड़ताल की तो कई गांवों में सालों से उखड़ी सड़क ज्यों की त्यों मिलीं।
ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने नौ मार्च के अंक में प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों की नींद टूटी। सोमवार सुबह से ही अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं और सड़कों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर ने बताया कि जहां सड़कें उखड़ी हैं या दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई हैं उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। जहां से भी शिकायत मिलती है टीमों को तत्काल मौके पर भेजा जा रहा है। श्रीनगर में संचालित योजना अभी पूरी नहीं है। जल्द ही काम पूरा करा दिया जाएगा।
Trending Videos