सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   On the first day of the Bhagwat Katha, a grand Kalash Yatra was taken out with great fanfare.

Mahoba News: भागवत कथा के पहले दिन गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
On the first day of the Bhagwat Katha, a grand Kalash Yatra was taken out with great fanfare.
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के पहले दिन सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्राा शास्त्री नगर स्थित दिवाला मंदिर से शुरू होकर पांच पहाड़ी मंदिर से मराठी मंदिर होते हुए वापस पहुंची। इस दौरान महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाते चलती रहीं। कलश यात्रा के सबसे आगे यजमान बाल्मीकि पाठक व उनकी पत्नी शकुंतला पाठक अपने सिर पर कलश लेकर चलते रहे। कलश यात्रा में कानपुर से आए कथा वाचक राजेश पांडेय व काकुन हनुमान मंदिर के महंत रमेश चंद्र गिरि भी शामिल हुए। कथा आयोजक अतुल पाठक, अनुराग पाठक, आकाश ने बताया कि सोमवार से 15 मार्च तक कथा होगी। 16 मार्च को हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, वीरेंद्र उपाध्याय, रामानंद वाजपेयी, प्रभात पाठक, देवेंद्र, अमरीश पाठक, केशव, विक्की, प्रकाश मिश्रा, कुलदीप सेन आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed