{"_id":"69af18e4d86a5594540c6338","slug":"four-roads-in-rural-areas-will-be-constructed-with-an-investment-of-rs-968-crore-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123201-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 9.68 करोड़ से ग्रामीण क्षेत्रों की चार सड़कों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 9.68 करोड़ से ग्रामीण क्षेत्रों की चार सड़कों का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित चार सड़कों के दिन बहुरने का समय आ गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर तैयार की गई कार्ययोजना के साथ ही 9.68 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो गया है। इससे इन सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही सड़कों का काम शुरू हो जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में आसानी होगी।
जनपद के अतरारमाफ से उरवारा, बरी भटेवर, बम्हौरी बेलदारन व मामना गांव में सड़कों के निर्माण को लेकर ग्रामीणों की ओर से मांग की जा रही थी। जिस पर लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। इस कार्ययोजना को उच्चाधिकारियों की हरी झंडी मिल गई है। जिससे अतरारमाफ से उरवारा, बरी भटेवर, बम्हौरी बेलदारन और मामना गांव मेंं जल्द ही सड़कों के निर्माण का काम शुरू होगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विकास जौहरी का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण के लिए तैयार किया गया प्रस्ताव व बजट स्वीकृति हो गया है। इसको लेकर विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सड़कों के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। ताकि, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आवागमन बेहतर हो सके।
Trending Videos