{"_id":"6a776e670e7c9772a80c9a32","slug":"fir-registered-against-three-including-the-husband-for-dowry-death-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127788-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पति समेत तीन पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पति समेत तीन पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के टिकरिया गांव में दो दिन पहले विवाहिता का शव मकान के कमरे में फंदे पर लटकता मिला था। मामले में पति समेत तीन पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
कस्बा श्रीनगर निवासी ललिता ने बताया कि उसने बेटी इमरती की शादी 11 जुलाई 2024 को टिकरिया निवासी जगत सिंह के साथ की थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान-दहेज दिया था लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन और दहेज की मांग को लेकर इमरती को प्रताड़ित करने लगे। दो लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीटकर की जाने लगी।
आरोप लगाया कि छह अगस्त की रात ससुरालीजनों ने उसकी बेटी की मारपीटकर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। उसने जमीन बलकट पर रखकर 40 हजार रुपये ससुरालीजनों को दिए थे। इसके बाद भी संतुष्ट नहीं हुए। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति जगत सिंह, ससुर करन सिंह व सास सुमित्रा के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।