सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   NOC received from the municipality, tourism development will take place in Mangalgarh Fort

Mahoba News: पालिका से मिली एनओसी, मंगलगढ़ किले में होगा पर्यटन विकास

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 08 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
NOC received from the municipality, tourism development will take place in Mangalgarh Fort
फोटो 07 एमएएचपी 07 परिचय-कस्बा चरखारी ​स्थित इस तरह मंगलगढ़ किले का होगा पर्यटन विकास। संवाद
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड के कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध झीलों के शहर चरखारी में स्थित रियासतकालीन मंगलगढ़ किले में पर्यटन विकास का कार्य कराए जाने को लेकर नगर पालिका की ओर से एनओसी जारी कर दी गई है। इससे अब मंगलगढ़ किले में पर्यटन विकास के कार्य कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्द ही पर्यटन निदेशालय की टीम किले का निरीक्षण कर सर्वे करेगी और कार्ययोजना तैयार कर यहां विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। किले में घूमने के लिए देश-विदेश के सैलानी आएंगे और इतिहास व संस्कृति से रूबरू होंगे।
Trending Videos

कस्बा चरखारी में स्थित ऐतिहासिक मंगलगढ़ किले का निर्माण महाराजा छत्रसाल के पुत्र महाराज जगतराज ने कराया था। 30 साल तक मंगलगढ़ किले पर सेना का कब्जा रहा। माह अगस्त में सेना से यह कब्जा मुक्त हुआ। तब किले को नगर पालिका चरखारी के हैंडओवर किया गया। किले का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पर्यटकों का आवागमन प्रतिबंधित है। किले में विकास कार्य कराए जाने को लेकर पर्यटन विभाग की ओर से कवायद शुरू की गई है। इसको लेकर नगर पालिका चरखारी से एनओसी मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से किले में पर्यटन विकास से संबंधित कार्य कराए जाने को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति प्रतीत न होने की बात कहते हुए एनओसी जारी की गई है। एनओसी मिलने के बाद पर्यटन विभाग ने इसकी जानकारी निदेशालय को भेजी है। वहां से स्वीकृति मिलने पर आर्किटेक्ट व निदेशालय की टीम निरीक्षण करेगी और कार्ययोजना तैयार कर इसका विकास कराया जाएगा।
जिला पर्यटन अधिकारी डाॅ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव का कहना है कि नगर पालिका से मंगलगढ़ किले में विकास कार्य कराए जाने की एनओसी मिली है। पर्यटन विकास की कार्ययोजना निदेशालय स्तर से तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed